भभुआ में नकली पतंजलि,हार्पिक टायलेट क्लीनर व अन्य ब्रांडेड कंपनी का नकली सामान बरामद

संवाददाता, कैमूर : शहर में पतंजलि तथा हार्पिक व अन्य कंपनियों का नकली सामान बिक्री होने की आशंका को लेकर कैमूर जिला के सोनहन थाना में लिखित शिकायत किया गया था। इस संबंध में पतंजलि के एरिया सेल्स मैनेजर श्री एस. कुमार के बयान पर जब उक्त साथ पर पुलिस के टीम द्वारा छापा मारा गया तो सोनहन बाजार स्थित एक गोदाम से काफी मात्रा में पतंजलि कंपनी का दंत कांति टूथपेस्ट,टाटा चायपत्ती,हार्पिक टायलेट क्लीनर,फेवीक्विक जैसे सामान बरामद किए गए जिसे गवाहों के सामने जप्त किया गया वही गोदाम के मालिक को मौके पर ही पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया तो उसने अपना नाम संजय खड़वार बताया और कहा कि आस पास के कुछ जिला में वह यह माल बेचता। है । पूछताछ करने के बाद थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है पुलिस जांच में जुट गई है।

Ds Live News
Author: Ds Live News

Leave a Comment