नकली ग्रेट व्हाइट के नाम पर इलेक्ट्रिक सामान बेचने वाले दकानों पर छापा

नगर पंचायत स्थित बाजारों में इन दिनों विभिन्न कंपनियों के नाम पर नकली इलेक्ट्रिक उपकरणों की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है, वहीं बड़ी कंपनियों की छवि भी धूमिल हो रर्हं है। साथ ही सरकार को राजस्व का नकसान पहुंचाया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राडवेट लिमिटेड, चंडीगढ के प्रतिनिधि एवं सीओ विशाल मंडल ने स्थानीय थाना को सरचना दी। इसके बाद 7 मई 2026 को पलिस टीम के साथ लौरिया थाना क्षेत्र के दो दकानों पर छापेमारी की गर्ड। पहली कार्रवार् लौरिया के चांडाल चौक नंदनगढ स्थित मोहर मोबाइल एंड इलेक्टॉनिक के प्रोपराइटर रामप्रवेश सिंह की दकान पर की गई। द्रसरी छापेमारी लौरिया ब्लॉक चौक. चनपटिया रोड स्थित सोनराज इलेक्ट्रॉनिक के प्रोपराइटर रमाशंकर साह की दुकान में हुई। तलाशी के दौरान ग्रेट व्हाइट (Great white) तथा विभिन्न कंपनियों की नकली ब्रांडिंग कर बेचे जा रहे रेगुलेटर, स्विच गियर, सॉकेट सहित दोनों द्रकानों से भारी मात्रा में इलेक्ट्रिक उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने सभी समानों को जब्त कर लिया। मामले में कॉपीराइट उल्लंघन को लेकर दोनों दूकानदारों के खिलाफ आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करार्ड गर्ड है। छापेमारी दल में अपर पलिस उपनिरीक्षक अमित कमार, सुग्रीव कुमार साह, सहायक अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सहित अन्य पूलिस बल शामिल रहें। थानाध्यक्ष रमेश क्मार शर्मा ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवार्ड की जा रही है

Ds Live News
Author: Ds Live News

Leave a Comment