Action: एसपी का सख्त एक्शन, महिला दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी भ्रष्टाचार में लाइन हाजिर

SP Action: हरदोई जनपद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने भ्रष्टाचार और अनैतिक आचरण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अलग-अलग मामलों में गंभीर आरोपों से घिरे महिला उपनिरीक्षक सहित कुल आठ पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और इसे एसपी की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के संज्ञान में बीते कुछ समय से पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली, धमकी और पद के दुरुपयोग से जुड़ी शिकायतें लगातार आ रही थीं। इन शिकायतों की प्राथमिक जांच कराई गई, जिसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसपी ने बिना किसी दबाव के सख्त कार्रवाई करते हुए सभी आरोपित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

पहला मामला पाली थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां तैनात महिला उपनिरीक्षक आकांक्षा सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगे थे। सूत्रों के मुताबिक महिला दरोगा पर गैंगस्टर एक्ट में जेल भेजने की धमकी देकर लोगों से उगाही करने का आरोप है। इस मामले में उनके साथ कांस्टेबल सुरेश शर्मा, कांस्टेबल गुरजीत सिंह और हेड कांस्टेबल अंबुज तिवारी के नाम भी सामने आए। आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने अपने पद और अधिकार का दुरुपयोग करते हुए आम नागरिकों को भयभीत किया और उनसे अवैध धन वसूली की।

Ds Live News
Author: Ds Live News

Leave a Comment