बड़ी कार्रवाई: परासी बाजार के रामबाबू इलेक्ट्रॉनिक स्टोर से नामी कंपनियों के नकली आयरन बरामद!

DS LIVE NEWS- अरवल जिले से आ रही एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज खबर के साथ। अरवल जिले के परासी बाजार में ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
गुप्त सूचना के आधार पर परासी बाजार स्थित ‘रामबाबू इलेक्ट्रॉनिक स्टोर’ पर की गई औचक छापेमारी के दौरान बाजार में हड़कंप मच गया। इस छापेमारी में दुकान से घरेलू उपयोग में आने वाले दो नामी गिरामी ब्रांड्स ‘ऊषा’ (USHA) और ‘प्रेस्टीज’ (Prestige) के भारी मात्रा में नकली आयरन (इलेक्ट्रिक प्रेस) बरामद किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि दुकान संचालक द्वारा असली कंपनियों के नाम, हूबहू मिलते-जुलते लोगो और फर्जी पैकेजिंग का इस्तेमाल करके ग्राहकों को बेहद घटिया क्वालिटी के लोकल आयरन ऊषा और प्रेस्टीज के नाम पर महंगे दामों में बेचे जा रहे थे। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि बिना किसी क्वालिटी स्टैंडर्ड के बिकने वाले ये नकली इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कभी भी शॉर्ट सर्किट या किसी बड़े अग्निकांड का कारण बन सकते थे, जिससे उपभोक्ताओं की जान को भी बड़ा खतरा था।
फिलहाल, पुलिस ने दुकान से सभी नकली आयरन को जब्त कर लिया है और दुकान संचालक रामबाबू के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम (Copyright Act) तथा अन्य सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस बात की तह तक जाने में जुटी है कि इन नकली इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सप्लाई करने वाला मुख्य सरगना कौन है और इस अवैध सिंडिकेट के तार जिले में और कहाँ-कहाँ जुड़े हैं।

Ds Live News
Author: Ds Live News

Leave a Comment