दिल्ली, मुंबई से बेंगलुरु तक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, नए साल पर रहेंगी ये पाबंदियां

नए साल के जश्न के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली में 3000, मुंबई में 17000 और बेंगलुरु में 20,000 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जाएगी। बेंगलुरु में नशे में धुत लोगों को घर छोड़ने की सुविधा भी दी जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनी रहे।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नए साल 2026 का आगाज होने वाला है। नए साल के जश्न में जहां पूरा देश डूबा होगा, वहीं सुरक्षा बलों के ऊपर देश में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। दिल्ली के व्यस्त इलाकों में हजारों सुरक्षा बल कड़ी निगरानी रखेंगे, वहीं बेंगलुरु के अधिकारियों ने नशे में धुत हुए लोगों को ड्रॉप-ऑफ की सुविधा देने की घोषणा की है।
दिल्ली में कड़े सुरक्षा इंतजाम
नए साल के मौके पर देश की राजधानी में तीन हजार सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। दिल्ली में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए 50 से ज्यादा चेक प्वाइंट्स बनाए गए हैं। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की जांच करने के लिए भी सभी इंतजाम किए हैं।

मुंबई में 17,000 सुरक्षा बल तैनात
मुंबई पुलिस ने नए साल के मौके पर पूरे शहर में 17,000 से ज्यादा सुरक्षा बलों को तैनात किया है। शहर में कई जगहों पर नए साल पर भारी भीड़ उमड़ सकती है। गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, बांद्रा और जुहू में आज बुधवार, 31 दिसंबर की शाम से ही जश्न का माहौल बना रहेगा।

मुंबई पुलिस भी ब्रेथ एनालाइजर की मदद से नशे में गाड़ी चलाने वालों की जांच करेगी। इसके साथ ही जो भी लोग नशे की हालत में उपद्रव मचाएंगे या शोर-शराबा करेंगे, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में होटल, रोस्टोरेंट और आर्केस्ट्रा को 1 जनवरी की सुबह 5 बजे तक खोलने की इजाजत दी है।

Ds Live News
Author: Ds Live News

Leave a Comment